इटारसी। संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, नर्मदापुरम् संभाग जेपी यादव ने केसला ब्लाक के स्कूलों का गुरूवार की सुबह आकस्मिक निरीक्षण किया। शासन से 10 जून 2019 से शिक्षकों को शाला में उपस्थित होने के आदेश हैं। निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शाला सहेली एवं मोरपानी तथा प्राथमिक शाला मरयारपुरा बंद पाई गई। इन विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित थे एवं शाला में ताले लगे मिले। श्री यादव ने पथरोटा, सुखतवा, केसला, कीरतपुर ग्रामों की विभिन्न शालाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कन्या हाईस्कूल सुखतवा में प्राचार्य सहित सभी 6 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। बालक हाईस्कूल केसला में 6 में से 5, उत्कृष्ट विद्यालय केसला में 15 में से 3, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखतवा में प्राचार्य सहित 13 में से 12 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये।
श्री यादव ने सर्वप्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरोटा का निरीक्षण प्रात: 8.20 बजे किया। इस दौरान 21 में से 4 शिक्षक उपस्थित, 13 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये, 1 शिक्षक अवकाश पर, 2 प्रशिक्षण पर एवं 1 शिक्षक तहसील कार्यालय में संलग्न पाया गया। वापसी के समय विद्यालय का पुन: निरीक्षण किये जाने पर अनुपस्थित 13 में 12 शिक्षक उपस्थित पाये गये। प्राचार्य सहित शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूरक की पात्रता प्राप्त विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करने, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जेईई, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 1 जुलाई से अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने तथा परीक्षा परिणाम की गुणवत्ता उन्नत करने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने सभी शिक्षकों को समय पर उपस्थिति हेतु सचेत किया गया। उन्होंने कहा कि खाली समय में अध्ययन कर अपने ज्ञान की वृद्धि करें। कार्य को रूचि से करें ताकि कार्य बोझ न लगे। उन्होंने प्राचार्य को निर्देशित किया कि विगत वर्षों में कक्षा 12 वी पास विद्यार्थियों को ट्रैक करें एवं इस बावत पंजी संधारित करें एवं तहसील कार्यालय में लंबे समय से संलग्न शिक्षक का संलग्नीकरण समाप्ति की कार्यवाही करें।
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में अनुपस्थित पाये गये प्राचार्य एवं शिक्षकों को नोटिस जारी कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे अपनी अधीनस्थ शालाओं का सुबह से भ्रमण कर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।
औचक निरीक्षण : तीन स्कूलों में मिले ताले, तीन दर्जन शिक्षक अनुपस्थित

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]


























