इटारसी। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में सांवरिया प्लांट के सामने खेड़ा से जुआ खेलते तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ताश की गड्डी और नगद रुपए भी जब्त किये हैं।
पुलिस के अनुसार खेड़ा स्थित सांवरिया सोया प्लांट के सामने जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने एएसआई संजय रघुवंशी के नेतृत्व में पहुंचकर गोवर्धन चौरे, आसिफ और रामलाल को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ताश के पत्तों के साथ ही 2050 रुपए भी जब्त किये गये हैं।
कच्ची शराब जब्त
रामपुर पुलिस ने ग्राम लोहारियाकलॉ से एक युवक को गिरफ्तार करके पांच लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार ग्राम सनखेड़ा निवासी प्रताप सिंह पिता यशवंत देवड़ा 26 वर्ष को गिरफ्तार कर उससे पांच लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है।
औद्योगिक क्षेत्र में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement














