---Advertisement---

कई स्थानों पर की गई भारत माता की आरती

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर में कई स्थानों पर भारत माता की आरती की गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को हर वार्ड में भारत माता की आरती करने का कार्यक्रम दिया था, लेकिन कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा अनेक गणमान्यजन भी शामिल हुए। वार्ड 12 में अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौहान के साथ अनेक वार्डवासी शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा की ओर से अभिषेक तिवारी ने मौजूद रहकर भारत माता की आरती करने के पीछे का मकसद बताया। उन्होंने कहा कि हजारों ने भारत माता के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी, हम तो केवल आरती करके कृतज्ञता व्यक्त रहे हैं। उन्होंने जातिमुक्त समाज बनाने और स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया।
वार्ड 27 में अध्यक्ष सुधीर मौर्य और विजेन्द्र सराठे के नेतृत्व में बजरंगपुरा में पत्ती बाजार में भाजपा पिछड़ा वर्ग की ओर से वैभव मालोनिया के नेतृत्व में मां भारती की आरती कार्यक्रम किया गया। इसी तरह से वार्ड 13 में सरदार वल्लभभाई पटेल सतरस्ता पर वार्ड चार में देवल मंदिर के पास, वार्ड 19, वार्ड 34 में में पार्थ ठाकुर, राजेश कोरी, अशोक मालवीय, वार्ड 3 में डॉ. यूके शुक्ला, लीलाधर नामदेव, दीपक नोरिया, विकास वैष्णव सहित वार्डवासी आरती में शामिल हुए। वार्ड 31 में दीपक बस्तवार, पार्षद दिव्या बस्तवार, जयकिशोर चौधरी, अभिनव शर्मा, बॉबी बस्तवार, अमन अग्रवाल, वैभव मालोनिया सहित वार्डवासी शामिल थे। वार्ड 16 में पार्षद भरत वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ तो वार्ड 19 में बूढ़ी माता चौराह पर पार्षद मंजू किशन मालवीय सहित वार्डवासी आरती कार्यक्रम में शामिल हुए।
वार्ड 2 एवं वार्ड 5 में भारत माता की आरती में नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जेपी गालर, भारतीय जनता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मीडिया प्रभारी नीलेश चौधरी, वॉर्ड अध्यक्ष संजय धीमान, चंद्रमा प्रसाद, बृजमोहन सोनी, मनीष गालर, दीपक चौधरी, सुशील सोनी, विनोद महाला, जगदीश सोनी, विपुल चौधरी, योगेंद्र, अतुल, अनिल चिमानिया पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आईटी प्रभारी गोलू चावरे, ओपी सोनी, ब्रजमोहन सोनी, रोशन चौधरी, सौरभ सोलंकी, सुशील सोनी, चंदन ललोरिया, राजेश चौरे, रामदास कहार, वीरेंद्र दीक्षित, प्रकाश पटेल, दीपक पटेल, अतुल चौधरी, संजू लौवंशी, विनोद मालवीय, बंटी आर्य, सचिन चौधरी शामिल हुए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.