इटारसी। स्पिक मैके अध्याय इटारसी द्वारा 28 जनवरी से 2 फ़रवरी तक कथक की एक दिवसीय कार्यशाला ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में आयोजित की जा रही है। इस संबंध में समन्वयक सुनील बाजपेई ने बताया कि इस बार कथक केंद्र न्यू दिल्ली की प्रमोटर नीलाक्षी खांडेकर के द्वारा प्रस्तुति होगी। आज भीलाखेडी हाई स्कूल और मिडिल स्कूल में छात्राओं को कथक नृत्य के बारे में तत्कार , लय और ताल के बारे में बताया। विशेष रूप से बच्चों ने भी भागीदारी कर प्रशिक्षण प्राप्त किया।29 को , पीपलढ़ाना ओर धाईसोठिया में प्रस्तुति होगी।
कथक नृत्य की कार्यशाला 2 फरवरी तक

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









