वसंत पंचमी मनाई
इटारसी। श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति इटारसी एवं मप्र राज्य यादव महासभा जिला होशंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी पर सर्व यादव समाज का श्रीकृष्ण विवाह महोत्सव एवं नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह यादव भवन में किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व उपगृह मंत्री विजय दुबे काकूभाई, पूर्व विधायक अंबिका शुक्ला, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने, भरत वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
सुबह 10 बजे बसंत उत्सव के दौरान श्रीकृष्ण यदुवंशम स्मारिका का मां सरस्वती के समक्ष पूजन एवं विमोचन किया। इस दौरान सामाजिक लोगों ने भजन एवं होली त्यौहार से संबंधित गायन प्रस्तुत किए। सामाजिक प्रतिभाओं एवं वरिष्ठ यदुजनों का सम्मान किया। दसवीं एवं 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं समक्ष उपाधि में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। विवाह योग्य युवक-युवती का परिचय सम्मेलन किया। इस अवसर पर यादव समाज के पांच लोगों द्वारा मृत्युभोज बंद करने पर उनका भी सम्मान किया।दोपहर तीन बजे से नि:शुल्क सामूहिक विवाह में जिले के सहित अन्य जिलों से कुल 8 जोड़ों की बारात नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए द्वारिकाधीश मंदिर पहुंची, जहां बारात का स्वागत किया। यादव भवन में शाम को वर माला के कार्यक्रम के साथ ही पाणिग्रहण समारोह हुआ। नगरपालिका इटारसी द्वारा घर गृहस्थी का सामान सहित जेवरात नव दंपतियों को प्रदान किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष आरके यादव, फूलचंद यादव, अशोक यादव, विमल सीरिया, व्हीके सीरिया, उमाशंकर यादव, कल्लू यादव, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में यदुजन उपस्थित थे।

वसंत पंचमी मनाई
वसंत पंचमी के पावन अवसर पर मालवीय गंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में मां वीणा वादिनी, ज्ञान दायिनी सरस्वती की प्रतिमा की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन आचार्य पंडित विकास शर्मा के सानिध्य में किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्य पं. केशरी नंदन, प. विनय भार्गव आदि विद्वानों ने विधि-विधान से संपन्न कराया।

प्रशिक्षण केन्द्र में सरस्वती पूजन
संकल्प जन सेवा समिति के इटारसी के प्रशिक्षण केन्द्र मे आज बसंत पंचमी के पवन पर्व पर ज्ञान, कला एवं संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सभी उपस्थित बच्चों ने सरस्वती वंदना की। सभी ने एकदूसरे को वसंत पंचमी की शुभकामना दी और मिष्ठान वितरित किए। संस्था अध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में संस्था सचिव अमन चुघ, प्रशांत मौर्य, शशांक हेरी, डॉरिस मोनिका एवं अन्य उपस्थित रहे।








