बनखेड़ी। मछेरा मार्ग पर स्थित संत कुटी आश्रम में कर्मकांड आचार्य परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बनखेड़ी ब्लॉक के समस्त कर्मकांडी ब्राह्मण सम्मिलित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से कर्मकांडी ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी गठित की गई। मार्गदर्शक मंडल में पं. कामता प्रसाद शास्त्री, पं. शिवराम शास्त्री, पं.मोहन बाबू शास्त्री, पं.महेंद्र शुक्ला, पं. विश्वनाथ शास्त्री को नियुक्त किया गया।
बनखेड़ी तहसील कार्यकारिणी में कर्मकांडी ब्राह्मणों की सम्मति से अध्यक्ष पं. पुरुषोत्तम पचौरी उपाध्यक्ष पं. अशोक भार्गव सचिव पं. अतुल शास्त्री कोषाध्यक्ष पं.प्रदीप पचौरी महामंत्री पं.पुरुषोत्तम दुबे मीडिया प्रभारी पं.कमल किशोर भार्गव संपर्क प्रमुख पं.किशोर चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया। बैठक में आगामी श्रावण पूर्णिमा को श्रावणी उपाकर्म नर्मदा तट पर करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सामाजिक विकृति और संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रबुद्ध जनों का मार्गदर्शन समस्त कर्मकांडी ब्राह्मणों को प्राप्त हुआ। अंत में समस्त कर्मकांड ब्राह्मण परिषद द्वारा संत कुटी आश्रम में वृक्षारोपण किया गया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
कर्मकांड आचार्य परिषद की बैठक संपन्न
For Feedback - info[@]narmadanchal.com