होशंगाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर आशीष सक्सेना की अध्यक्षता में निर्वाचन से संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्यालय प्रमुख 31 जनवरी तक अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी ऑनलाइन डाटाबेस में अपडेट कर इसकी प्रति निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराएं। डाटाबेस में कोई भी त्रुटिपूर्ण जानकारी दर्ज न करें। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कार्यालय प्रमुख की होगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लोक सभा निर्वाचन हेतु नोडल अधिकारियों का संशोधित ड्यूूटी ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा तब तक विधानसभा निर्वाचन के नोडल अधिकारी उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे। उन्होंने नोडल अधिकारी ईवीएम प्रबंधन को निर्देशित किया कि वे ईवीएम एफएलसी के लिए सभी प्रबंध करें तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एफएलसी का कार्य संपन्न कराएं। उन्होने जिला प्रबंधक ई-गर्वनेंस को निर्देशित किया कि जिले की वेबसाइट पर निर्वाचन से संबंधित समस्त गतिविधियों को अपडेट करें। कलेक्टर ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रो का भौतिक सत्यापन बीएलओ के माध्यम से कराएं। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी केडी त्रिपाठी तथा अन्य निर्वाचन नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
कर्मचारियों का डाटाबेस अपडेट करें – कलेक्टर

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









