होशंगाबाद। खरीदी केन्द्रों में सुव्यवस्थित उपार्जन/परिवहन कार्य सुनिश्चित करने एवं खरीदी केन्द्रों व भंडारण केन्द्रों में उपज की तौल में अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर धनंजय सिंह ने दिये। कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर ने अनुविभाग सोहागपुर के ग्राम सेमरीहरचंद स्थित चना खरीदी केन्द्र, सेवा सहकारी समिति गलौन, मंडी केन्द्र सोहागपुर आदि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी केन्द्रों में उपार्जन, परिवहन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं के समक्ष उपज की तौल करवाकर जांच की। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्य का सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने समिति प्रबंधको से पंजीकृत किसानों एवं शेष किसानों की जानकारी ली।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खरीदी केन्द्रो में विक्रय हेतु आई उपज की गुणवत्ता का जायजा लिया एवं किसानों से चर्चा की। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम एवं तहसीलदार सोहागपुर को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में खरीदी एवं भंडारण केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें एवं किसी भी स्तर पर अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सोहागपुर वंदना जाट, तहसीलदार सोहागपुर पुष्पेन्द्र निगम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर एवं एसपी ने किया खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








