---Advertisement---

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

By
On:
Follow Us

कोरोना वायरस से रोकथाम एवं बचाव हेतु दिए आवश्यक निर्देश
होशंगाबाद। कलेक्टर धनंजय सिंह ने आज शनिवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला अस्पताल में की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना वायरस के संभावित मरीजों के उपचार हेतु बनाए गए 8 आइसोलेशन बेड्स एवं बाहर से आए मरीजों के उपचार हेतु बनाए क्वेरेंटाइन का निरीक्षण किया।
घायल के बेहतर उपचार के निर्देश
कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल में आए बुधनी के समीप मिडघाट के पास हुए बस दुर्घटना के घायल मरीजों को त्वरित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने घायल मरीजों एवं उनके परिजनों से चिकित्सकों द्वारा दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली।
स्विमिंग पूल बंद रखने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री सिंह ने कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर संचालित स्विमिंग पूलों को आगामी आदेश पर्यंत तक बंद रखने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए। जिला अस्पताल में सेक्टरवाइज वर्गीकृत कर नियमित साफ-सफाई के निर्देश सीएमओ को दिए। उन्होंने कहा कि उपचार हेतु आए मरीजों एवं उनके परिजनों को अस्पताल में स्वच्छ एवं निर्मल वातावरण मिले यह सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि उपचार हेतु आए मरीजों एवं उनके परिजनों के प्रति चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा संवेदनात्मक एवं आत्मीय व्यवहार किया जाए। उन्होंने जिला अस्पताल में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता से समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश कौशल, सिविल सर्जन डॉ रविंद्र गंगराड़े, एसडीएम आदित्य रिछारिया, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.