इटारसी। आज सुबह पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल का सड़क मार्ग से भोपाल से बैतूल जाते समय होटल गगन मगन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर पंकज राठौर अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी, चंचल पटेल प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी, बाबू चौधरी
जिला पंचायत सदस्य, अतुल महतो, राम मोहन मलैया,अरविंद चंद्रवंशी, गोल्डी चौधरी, जयदीप महालहा उपस्थित रहे। कुर्मी समाज की ओर से जिला अध्यक्ष एनपी चिमानिया ने स्वागत किया एवं श्री पटेल को इटारसी आमंत्रित किया।
बैतूल जाते समय श्री पटेल ने केसला गांव जिला होशंगाबाद ग्राम पंचायत में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की एवं मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद केसला में किसान व्रजमोहन ठाकुर और पूरन पवार के ऋण माफी योजना के फार्म भरवाए। इस अवसर पर कलेक्टर आशीष सक्सेना, एसपी श्री सक्सेना, जिला पंचायत अधिकारी श्री शर्मा, एसडीओपी श्री द्विवेदी और एसडीएम वंदना जाट उपस्थित थी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री पटेल का किया स्वागत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









