कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो अभियान कल से

कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो अभियान कल से

इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (Madhya Pradesh Congress Committee) के निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath), पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी (Suresh Pachauri) के आह्वान पर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ घर चलो, घर-घर चलो अभियान के संबंध में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक पत्रकार भवन में हुई।नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर (Pankaj Rathore) ने बताया कि अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण बैठक में सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष्स, पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, कांग्रेसी शामिल हुए। 1 फरवरी से बूथों पर अभियान की शुरुआत होगी जो वार्ड नंबर 3 के बूथों से होगी जिसके अंतर्गत जनसंपर्क, सदस्यता अभियान भी चलेगा। जिसमे कांग्रेस के सभी संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारी व कांग्रेसजन शामिल रहेंगे। नगर कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम प्रभारी पद पर अमोल उपाध्याय, सह प्रभारी राहुल दुबे को एवं नगर कांग्रेस सदस्यता अभियान प्रभारी नीलेश मालोनिया व सह प्रभारी गौरव साहू गोल्डी को नियुक्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
बैठक में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल अवस्थी, अजय शुक्ला, संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, विजय बाबू चौधरी, संजय दुबे, गजानन तिवारी, मयूर जायसवाल, सम्राट तिवारी, लाली सलूजा, सीमा भदौरिया, दीपक धर, राकेश चन्देले, शशांक गोल्डी बेस, सतीश बेस, रामशंकर सोनकर, सोनू बकोरिया, मयंक चौरे, संजय वर्मा, अतुल तिवारी, शेख रफीक पक्कू, राहुल दुबे, नारायण सिंह ठाकुर, प्रवीण गांधी, नीलेश मालोनिया, मुकेश गांधी, चिम्पू भाटिया, मुकेश शर्मा पिंकी, गौरव गोल्डी साहू, नीरज राठौर, चंद्रकांत बहारे, अमल सरकार, उत्कर्ष दुबे, केशव शर्मा, सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!