कांग्रेस के भोजन सेवा ग्रुप ने मजदूरों को भोजन कराया

कांग्रेस के भोजन सेवा ग्रुप ने मजदूरों को भोजन कराया

इटारसी। देश के विभिन्न राज्यों से अपने गृहराज्यों को लौट रहे मजदूरों को कांग्रेस की भोजन सेवा ग्रुप का लाभ मिल रहा है। शनिवार को भी रायपुर, राजनांदगांव छत्तीसगढ़, यवतमाल, नागपुर महाराष्ट्र, बालाघाट, बैतूल मध्यप्रदेश के यात्रियों को नगर कांग्रेस की भोजन सेवा के अंतर्गत भोजन कराया गया। हाइवे से गुजर रहे पदयात्रियों को भोजन कराके कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सतीश राय, तहसीलदार तृप्ति पटेरिया, नायब तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर से संपर्क कर उनकी सहायता से प्रशासन द्वारा उपलब्ध बस से गतंव्य की ओर रवाना कराया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने बताया कि नगर कांग्रेस द्वारा संचालित भोजन सेवा ग्रुप के माध्यम से प्रतिदिन जरूरत मंदों को भोजन प्रदान किया जा रहा है। यह भोजन सेवकों द्वारा सरला मंगल भवन में बनाया जाता है, फिर इसका वितरण नगर प्रशासन व ग्रुप के सदस्यों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों व हाइवे पर जरूरतमंदों को किया जाता है। नगर कांग्रेस के इस सेवा कार्य में सहयोगियों व दानदाताओं द्वारा मदद व सेवा की जा रही है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!