इटारसी। शहर के कांग्रेसियों ने पर्यावरण सुधार की दिशा में काम करने की मंशा को लेकर कांग्रेस वृक्ष मित्र नामक एक सोशल मीडिया ग्रुप तैयार किया है। ग्रुप तैयार करने के साथ ही ग्रुप ने पहला पौधरोपण कार्यक्रम पुरानी इटारसी स्थित दो स्कूलों से किया।
नव गठित सोशल मीडिया ग्रुप कांग्रेस वृक्ष मित्र परिवार ने बुधवार को पुरानी इटारसी के शासकीय कन्या माध्यमिक शाला से पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। संगठन ने इसके बाद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूखा सरोवर पुरानी इटारसी के सामने भी पौधरोपण किया। यहां पीपल का एक पौधा रोपा गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, अजय शुक्ला, अजय मिश्रा टप्पू, अधिवक्ता संतोष गुरयानी, अजय अहिरवाल, रामशंकर सोनकर, प्रकाश केवट, किशोर मैना, नीलेश मालोनिया, अजय सिंह राजपूत, चंदू दुबे, राहुल दुबे, पंकज पटेल, पारस जैन, आशीष चतुर्वेदी, प्रमोद सिंह राजपूत, कन्हैया लाल बामने, दोनों स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थियों सहित अन्य वृक्ष मित्र के सदस्य उपस्थित थे।
संगठन और कार्यक्रम के विषय में अवध पांडेय ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की योजना के अनुसार हम हराभरा प्रदेश बनाने के लिए काम कर रहे हैं। वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह ठाकुर ने कहा कि आगामी दिनों में शहर के अन्य सरकारी स्कूलों, गार्डन्स में भी पौधरोपण किया जाएगा। इस अभियान के तहत नीम, पीपल, गुलमोहर, रातरानी, सप्तपर्णी, कठहल, आंवला के पौधे रोपे जा रहे हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
कांग्रेस वृक्षमित्र परिवार से किया दो स्कूलों में पौधरोपण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com