कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने मनाया वसंतोत्सव

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने मनाया वसंतोत्सव

इटारसी। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज इटारसी ने प्रज्ञान स्कूल पुरानी इटारसी में वसंत उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर विप्र बटुकों ने मां सरस्वती की महाआरती की। प्रसिद्ध गायक पं. बृजमोहन दीक्षित ने मां सरस्वती पर स्वरचित भजनों पर उनके साथ तबला पर पं. नवनीत तिवारी ने संगत देकर पूरे वातावरण को संगीत और आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए।
इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों में रंगोली में विजेता प्रथम अंजुला शुक्ला, द्वितीय सोनाली तिवारी, तृतीय आन्या शुक्ला, एकल नृत्य में प्रथम काव्या शुक्ला, द्वितीय एकविरा तिवारी, तृतीय हिमाक्षि शुक्ला, एकल गायन सीनियर प्रथम अर्चना शुक्ला, द्वितीय उमा शुक्ला, तृतीय ऋतु तिवारी, एकल गायन जूनियर में प्रथम अनुश्री मिश्रा, द्वितीय अद्वेत तिवारी, तृतीय वेदिका शुक्ला, चित्रकला में प्रथम प्रांजुला शुक्ला, द्वितीय श्रुति तिवारी, तृतीय अंतरा शुक्ला को समाज ने पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में सुरेश चंद पांडेय, केके दीक्षित,मानवेन्द्र पांडेय,अनिरुद्ध शुक्ला,अनिल अवस्थी,विष्णु पांडेय,अजय शुक्ला,श्रीकांत तिवारी,प्रवीण तिवारी, राधे राधे, हिमांशु मिश्रा, शैलेन्द्र पाठक समस्त विप्रजन ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. संचालन सुधांशु मिश्रा एवं अंजलि अंजुला शुक्ला ने किया. आयोजन में सांस्कृतिक आयोजन में कामिनी शुक्ला, इंदिरा तिवारी, अनिता तिवारी, रेखा मिश्रा, अंजुला शुक्ला समस्त कान्यकुब्ज महिला मंडल ने अहम भूमिका निभाई एवं युवा कान्यकुब्ज मंडल की सक्रिय भागीदारी रही।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!