इटारसी। सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल चन्द्रगुप्त मौर्य के मुख्य पात्र बाल कलाकार कार्तिकेय मालवीय अपने गृहनगर आए हुए थे। शुक्रवार को उन्होंने अपने पापा महेश मालवीय और समाजसेवी गोपाल सिद्धवानी के साथ भगवान श्री झूलेलाल मंदिर एवं शनि मंदिर पुरानी इटारसी में दर्शन किये और अपनी आगे की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्तिकेय केन्द्रीय विद्यालय आर्डनेंस फैक्ट्री में कक्षा दसवी के विद्यार्थी हैं और वे परीक्षा देने इटारसी आए थे।
कार्तिकेय ने किये मंदिरों में दर्शन

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








