पिपरिया। जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में पिपरिया वृत्त अंतर्गत अवैध शराब के व्यापार के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान अंतर्गत रविवार को चिन्हित क्षेत्र में आबकारी विभाग ने दबिश दी। जिसमें अवैध शराब बनाने की कई भट्टियां ,शराब बनाने की कच्ची सामग्री महुआ लाहन तथा कच्ची शराब जब्त की गई। ज़ब्त शराब की मात्रा 25 लीटर और महुआ लाहन की कुल मात्रा लगभग 325 किलोग्राम है। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 27000 रुपये है।आबकारी वृत्त प्रभारी नीलेश पवार ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
कार्यवाही अवैध शराब और महुआ लाहन ज़ब्त


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








