इटारसी। आजाद चौराह जमानी रोड पुरानी इटारसी में एक ग्रे कलर की इंडिका कार के चालक ने एक युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। कार चालक घटना के बाद कार सहित भाग गया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आजाद चौक पुरानी इटारसी में जमानी मोड़ पर एक इंडिका चालक ने बलराम पिता कालूराम कुचबंदिया निवासी आर्डनेंस फैक्ट्री को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर 279,337 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
कार चालक ने मारी टक्कर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







