---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

किया जा रहा है आयुष औषधियों का वितरण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु जीवन अमृत योजनांतर्गत आयुष चिकित्सकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा नगर पालिका के कर्मचारियों के माध्यम से आयुष औषधियों का वितरण किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ.गिरीराज व्यास ने बताया कि कोविड-19 से बचाव हेतु जीवन अमृत योजना अंतर्गत जिले में अभी तक 1 लाख 8 हजार 900 त्रिकुट काढ़ा पैकेट का वितरण किया है। इटारसी नगर में चिन्हित कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों को घर-घर जाकर आयुष औषधियों त्रिकटु काढ़ा, आर्सेनिक एलबम 30 एवं यूनानी औषधियों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वितरण कार्य में लगे आयुष चिकित्सकों एवं सहयोगी कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्तियो से बेहतर संवाद स्थापित कर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। आयुष चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा फिजीकल डिस्टेंसिग एवं कोविड-19 से बचाव के उपाय तथा योग, प्राणायाम, ध्यान का प्रयोग कर मानसिक स्थिरता एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। आयुष चिकित्सकों डॉ.अनिता राजपूत, डॉ.उधम साहू, डॉ.जेपी शर्मा, डॉ.शोभा दीक्षित सहित अन्य चिकित्सकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा औषधियों के वितरण में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.