होशंगाबाद। नगरपालिका ने आज वार्ड रसूलिया में सौगातों की झड़ी लगा दी। इस दौरान दो महत्वपूर्ण सड़कें जो कि रसूलियावासियों की जान कहलाती थी। जिसका निर्माण करीब 30 से 40 वर्षों पूर्व भी नहीं हुआ था। अब लेकिन नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल और उस वार्ड की पार्षद शर्मिला गौर की संवेदनशीलता के चलते आज सौगात दी है।
पीआरओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि 22 नंबर वार्ड में नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, खनिज विभाग अध्याक्ष शिव चौबे एवं उपाध्यक्ष अशोक कुशराम व वार्ड पार्षद शर्मिला जगदीश प्रसाद गौर, जिजी बाई, परवीन बेग, पंकज पांडे, सुनील चौधरी, सांसद प्रतिनिधि संदीप गौर, वार्ड अध्यक्ष मनमोद सिंह राजपूत, मुकेश यादव, विवेक गौर, रामकृष्ण महुले, विनोद कुमार गढ़वाल, गायत्री बाई, मधु यादव, ग्यारसी श्रीवास, उपयंत्री कार्य प्रभारी विष्णु यादव, दुर्गेश सोनिया एवं वार्ड के अनेक लोगों की मौजूदगी में भूमिपूजन किया। सांसद प्रतिनिधि संदीप गौर ने बताया कि वार्ड क्रमांक 22 की सड़कों का भूमि पूजन विक्रम नगर में मेन रोड से सुरेश श्रीनिवास के घर तक लंबाई 120 मीटर लागत 5 लाख 30 हजार एवं डब्ल्यूबीएम और सीसी रोड राजीव नगर में 16 सौ मीटर लागत 19 लाख 25 हजार किया गया।
किया सवा 19 लाख की सड़कों का भूमि पूजन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








