इटारसी। इंदौर पुलिस ने इटारसी से एक छात्र और उसके पिता को, एक किशोरी के अपहरण और बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है। छात्र पर आरोप है कि उसने इंदौर में अपने साथ पढ़ने वाली किशोरी का बलात अपहरण कर इटारसी लाया और यहां उससे रेप किया। उसके माता-पिता ने भी उसका सहयोग किया।
किशोरी से बलात अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में छात्र को गिरफ्तार करनेे इटारसी पहुंची इंदौर पलासिया महिला थाना की पुलिस ने आसफाबाद निवासी छात्र आदर्श मेहरा 19 वर्ष और उसके पिता ओमप्रकाश मेहरा को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक छात्र आदर्श ने अपने साथ रहकर पढ़ाई कर रही 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर उसका अपहरण कर इंदौर से इटारसी ले आया और यहीं अपने घर पर रखकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा जिसमें आरोपी के माता पिता ने भी सहयोग किया। सोमवार को इंदौर पलासिया महिला सेल पुलिस सब इंस्पेक्टर आराधना शर्मा, एएसआई भगवत सिंह रघुवंशी और आरक्षक प्रतिमा चौरे की टीम निजी टैक्सी से इटारसी आई और आरोपी युवक आदर्श मेहरा ओर उसके पिता ओम प्रकाश मेहरा निवासी आसफबाद को हिरासत में ले लिया और सिटी थाना इटारसी में सूचना के बाद अपने साथ इंदौर ले गई।
किशोरी के अपहरण मामले में छात्र और पिता गिरफ्तार


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






