---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

किसान खेत पाठशाला में बताये नरवाई जलाने के नुकसान, विभागीय योजना की जानकारी दी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। समीपस्थ ग्राम बेगनिया और दमदम में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसान खेत पाठशाला में किसानों को नरवाई जलाने के नुकसान बताए और उनके स्थान पर विकल्पों की जानकारी देकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाएं भी बतायीं। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जयश्री देशमुख, कृषि विकास अधिकारी गोदावरी बडौले, सहायक पशु चिकित्सक डॉ. सुरायाजी और अन्य किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बताया कि नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती है, जिससे फसलों की पैदावार कम होती है और लागत अधिक आती है। इस समस्या का समाधान करने शासन द्वारा नर्मदापुरम जिले की 10 पंचायतों में प्रेरणा अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत किसानों को नरवाई न जलाने के लिए गांव गांव जाकर किसान खेत पाठशाला का आयोजन कर प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा, किसानों को सुपर सीडर, पूसा डिकंम्पोसर जैसे उपकरणों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभाग की योजनाओं चेपकटर, पावर स्प्रे पंप, सूरजमुखी के बीज के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.