---Advertisement---

किसान संघ के विरोध के बावजूद तवा नहर में हरदा के लिए पानी छोड़ा

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। तवा बांध से आज शाम 5:30 बजे हरदा जिले हेतु बायीं तट मुख्य नहर में 411 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा और मुख्य अभियंता जलसंसाधन विभाग राजाराम मीणा ने पूजा-अर्चना करके नहरों में जल प्रवाहित किया है।

विधायक सिवनी मालवा ने पूजा करके बायीं तट मुख्य नहर में जल प्रवाहित किया

उल्लेखनीय है कि संंभागीय जल समिति की बैठक में 27 मार्च से हरदा जिले को पानी देने का निर्णय लिया था। उसी के अनुसार आज तवा की बायीं तट नहर में पानी छोड़ा गया है। हालांकि किसान संघ प्रशासन के इस निर्णय के विरोध में है और किसान संघ के सदस्यों ने पानी छोडऩे से पूर्व ही इटारसी के पथरोटा के पास से गुजरने वाली नहर के भीतर धरना प्रारंभ कर दिया है।

जल संसाधन विभाग सहित प्रशासन के अधिकारी किसान संघ के पदाधिकारियों से बातचीत करके समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई समझौता नहीं होने की जानकारी है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.