इटारसी। कुंभ स्नान कर प्रयागराज से इटारसी लौट रही महिला तीर्थयात्री का सफर के दौरान अज्ञात ने पर्स चुरा लिया। घटना में महिला को करीब सवा लाख रुपए की चपत लग गई है। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने शिकायत दर्ज कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कुंभ स्नान करके लौट रही महिला तीर्थयात्री का सफर के दौरान नरसिंहपुर-इटारसी के बीच अज्ञात ने पर्स उड़ा लिया। पाथाखेड़ा सारणी निवासी सरिता पति प्रदीप झा ने शिकायत दर्ज करायी है कि वह ट्रेन क्रमांक 11210 इलाहाबाद-नागपुर कुंभ स्पेशल के कोच एस-9 की बर्थ क्रमांक 65, 68 एवं 71 पर अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी कि अपना पर्स सिरहाने रखकर सो गयी। जब उठी तो पर्स गायब था। पर्स में नगद 14 हजार रुपए, एक सोने का मंगलसूत्र तथा सोने का एक लॉकेट और अन्य सामान रखा था। चोरी गए सामान की कीमत करीब सवा लाख रुपए बतायी जा रही है। महिला की रिपोर्ट पर जीआरपी ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
कुंभ से लौट रही महिला के सवा लाख उड़ाए

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








