इटारसी। नेशनल हाईवे पर केसला के ग्राम कलारी पटबंदी स्थित पुलिया के नीचे एक युवक बेहोश अवस्था में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल इटारसी भेजा है। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है। हिरासत में लिए युवक से पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात ग्राम बाबई से केसला पहुंचे दो युवकों में से एक को पुलिस ने कलारी पटबंदी पुलिया के नीचे से बेहोश हालत में होने की सूचना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद उसके बाबई स्थित परिजनों को सूचना दी गई तो पता चला कि उसके साथ एक अन्य युवक भी था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बेहोश मिले युवक की पहचान माखननगर के लखन नायक 35 वर्ष के रूप में हुई है जो अपने दोस्त के साथ जानवर चराने गया था। पुलिस ने उसके दोस्त को पुलिया के पास से ही हिरासत में लिया है।
केसला पुलिया के नीचे बेहोश मिला युवक

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








