इटारसी। केसला पुलिस ने उपनिरीक्षक अशोक बरवड़े के नेतृत्व में अवैध शराब के विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम अमझिरा जोड़ से एक आटो में ले जायी जा रही अवैध 60 लीटर कच्ची शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसआई अशोक बरवड़े ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी, तो केसला थाना स्टाफ ने आटो क्रमांक एमपी 05, आर 3985 को रोककर तलाशी ली तो उसमें दो कुप्पियों में 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ सागर चौधरी और चमन केवट थे जो इस शराब का परिवहन कर रहे थे। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
केसला पुलिस ने पकड़ी आटो रिक्शा से अवैध शराब


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






