इटारसी। पथरोटा निवासी एक किसान के जिलवानी अंतर्गत खेत में खड़ा तीन एकड़ गेहूं महज पंद्रह मिनट में जलकर राख बन गया। ग्राम कुबड़ाखेड़ी से सटे खेत में यदि ग्रामीण नहीं पहुंचते तो आग आसपास के सैंकड़ों एकड़ में फैल सकती थी। गांव की महिलाओं और बच्चों ने साहस का परिचय दिया और हरी झाडिय़ों और पत्तों के सहारे आग पर काबू पा लिया। आठ एकड़ के खेत में तीन एकड़ फसल जली, शेष बचा ली गई।
घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है जब गांव की ही महिलाएं गनेशीबाई, विमला, रामवती, ललिता सहित अन्य पथरोटा के शैलेष पटेल के खेत में हसिंए से फसल की कटाई कर रही थीं कि तालाब तरफ से अचानक आग शुरु हुई, महिलाएं अचानक लगी आग से घबराई नहीं, उन्होंने आसपास से हरी झाडिय़ों तोड़ी और आग की तरफ लपककर बुझाना शुरु कर दिया। इसी बीच गांव से भी महिलाएं, पुरुष बच्चे दौड़े और उन्होंने भी झाडिय़ों से आग को फैलने से रोकना शुरु किया। करीब पंद्रह मिनट की कवायद के बाद आग पर काबू पा लिया। यह क्षेत्र जिलवानी के अंतर्गत आता है। सूचना मिलने पर तहसीलदार आईएएस संस्कृति जैन, कदीर खान भी पहुंचे और जानकारी ली। इसी बीच पटवारी हर्षिता भी पहुंच गई। उन्होंने आगजनी में हुए नुकसान की जानकारी ली तथा बयान लिए। आगजनी की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य बाबू चौधरी ने भी फायर ब्रिगेड को खबर की और वे भी मौके पर पहुंचे, लेकिन गांव के रास्ते से आने के कारण दमकल खेत तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि तब तक आग बुझ चुकी थी, अत: बिना पानी डाले दमकल को वापस होना पड़ा।
कैसे देखते ही देखते जल गयी तीन एकड़ की खड़ी फसल

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement














