---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

कोरोना : रविवार को भी खुलेगा सरकारी अस्पताल

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्कहो गया है। विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में रविवार को अवकाश रद्द करते हुए आगामी आदेश तक रविवार को भी अस्पताल खोलने के निर्देश दिए हैं। इस नये आदेश के बाद सरकारी अस्पताल की ओपीडी अवकाश में भी खुली रहेगी। विभाग ने कोरोना का संक्रमण पूरी तरह खत्म एवं हालात नियंत्रण होने तक जागरुकता रैली और सेमीनार कराने को कहा है।

मॉस्क-सेनेटाइजर महंगे
मप्र में कोरोना के संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा उठाए कदमों से लोगों में भी डर का वातावरण बना है, हालांकि लोगों का भय खत्म करने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं। बावजूद इसके लोगों को लग रहा है कि कहीं न कहीं मामला गंभीर है। स्कूलों में अवकाश, सिनेमागृहों के संचालन पर रोक के बाद लोग अब सावधानी बरत रहे हैं। बाजार में संक्रमण से बचाव के लिए मुंह पर लगाए जाने वाले मॉस्क महंगे हो गए हैं, साथ ही कीटाणुनाशक सेनेटाइजर की कीमतें भी बढ़ गई हैं, इसके बावजूद डिमांड बनी हुई है। मेडीकल संचालक शशि जुनेजा ने कहा कि महानगरों में इन चीजों की कीमतें बढऩे और उत्पादन कम होने के कारण कीमतें बढ़ गई हैं।

यह रखें सावधानी
– भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें,
– जरूरी हो तो मास्क पहनकर जाएं।
– अस्पताल या गंदगी वाले इलाकों में भी न जाएं।
– लोगों के संपर्क में आने से बचें,
– आपस में हाथ मिलाने से परहेज करें
– सर्दी-खांसी से संक्रमित मरीज का तत्काल इलाज कराएं,
– रोगी के उपयोग की वस्तुएं जैसे रूमाल, कपड़ों को न छुएं
– बार-बार हाथ धोएं, डेटॉल या साबुन से हाथ साफ करें।

इनका कहना है…!
रविवार को भी अस्पताल खुले रखने के संबंध में सीएमएचओ ने निर्देश दिए हैं। इस वजह से सभी डॉक्टर्स को ड्यूटी पर रहने को कहा है। सामान्य दिनों की तरह अस्पताल आज खुला रहेगा।
डॉ. एके शिवानी, अधीक्षक

सावधानी रखें
कोरोना के संक्रमित मरीजों के मामले भारत में सामने आ चुके हैं। इस वजह से अब बेहद सावधानी रखने की जरूरत है। स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें। सर्दी-खांसी के मामले में तत्काल इलाज कराएं। हालात सामान्य होने में वक्त लगेगा। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह एवं दूसरों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
डॉ. केएल जैसवानी, वरिष्ठ चिकित्सक

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.