---Advertisement---

क्यूसीआई की रिपोर्ट  :  शहर ओडीएफ डबल प्लस घोषित

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। क्वालिटी कौंसिल आफ इंडिया की रिपोर्ट में इटारसी शहर को ओडीएफ डबल प्लस घोषित किया गया है। पिछले सर्वे में शहर चूक गया था। पिछले वर्ष जुलाई माह में शहर को ओडीएफ घोषित किया गया था। जनवरी में यह इस दौड़ में पिछड़ गया था। हाल ही में जारी क्वालिटी कौंसिल आफ इंडिया की रिपोर्ट में शहर को ओडीएफ डबल प्लस घोषित किया है। इसके लिए थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन 14 एवं 15 अक्टूबर को किया गया था।
क्यूसीआई की रिपोर्ट आज जारी हुई है। नगर पालिका सूत्रों के अनुसार इटारसी भोपाल संभाग में पहला शहर है, जिसे ओडीएफ डबल प्लस घोषित किया गया है। ओडीएफ डबल प्लस के लिए जो बातें होना जरूरी हैं, उन मापदंडों पर शहर खरा उतरा है और इसी बात के कारण इसे ओडीएफ डबल प्लस घोषित किया है। इसके अनुसार शहर में दो बेस्ट टॉयलेट होना चाहिए। कमला नेहरु पार्क और तहसील आफिस के पास ऐसे टॉयलेट हैं। शेष सभी टॉयलेट्स में मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य हैं। शहर में 8 सार्वजनिक शौचालय हैं और एक सामुदायिक शौचालय है। शहर को ओडीएफ डबल प्लस घोषित किया है, तो उसके पीछे जिलवानी में बना एफएसटीपी प्लांट है। इस सुविधा ने ही शहर को यह उपलब्धि दिलायी है।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.