इटारसी। नगर पालिका परिषद के सभागार मे मध्यांचल उत्कर्ष बहुउद्देशीय विकास समिति के सहयोग से क्षेत्र स्तरीय स्व सहायता संगठन का गठन एवं चुनाव हुए। इसमें आरती समूह, भूमि समूह, दर्शन समूह, एकता समूह, गंगा समूह, जीवन दायनी समूह, जीवन ज्योति समूह, खशी समूह, मुस्कान समूह, प्रज्ञान ज्योति समूह, साईंराम समूह, शारदा समूह, विंध्यवासिनी समूह के पदाधिकारियों ने क्षेत्र स्तरीय समूह का गठन सर्व सम्मति से किया। संगठन में अध्यक्ष अनिता पटेल, सचिव मनीषा मसीह, कोषाध्यक्ष रेखा सोनी, आजीविका प्रेरक मंजू लारेंस, सामाजिक सुरक्षा प्रेरक कमला चौरे, वित्तीय समावेशक इन्द्रा भदोरिया एवं सदस्य मनीषा तिवारी चुनी गई। शहरी आजीविका मिशन की सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा, स्त्रोत संगठक अजय मंजारिया ने चुनाव संपन्न कराया। समूह के पदाधिकारियों को संस्था समूह के गठन, बैंक में खाता खुलवाना, वित्तीय प्रशिक्षण, समूह का प्रशिक्षण आदि में पूरी मदद करेगी की जानकारी दी।
क्षेत्र स्तरीय स्व सहायता संगठन का गठन

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement














