इटारसी। नगर पालिका के सभाकक्ष में खंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को दोपहर हुई जिसमें शहर के समस्त बैंकर्स को लीड बैंक मैनेजर आरके त्रिपाठी ने संबोधित किया।
नगर पालिका सभागार में हुई खंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में लीड बैंक प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने समस्त बैंकर्स को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि स्वरोजगार योजना के शेष प्रकरणों को शीघ्र-अतिशीघ्र वितरित करें ताकि हितग्राही को समय पर अपना व्यवसाय शुरु करने का अवसर मिले। बैठक में सिटी मिशन मैनेजर ने सभी बैंकों को एनयूएलएम प्रोडक्ट कोड डालने को कहा ताकि हितग्राहियों को ब्याज अनुदान का लाभ मिल सके। बैठक में एनयूएलएम प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, नाबार्ड जिला प्रंधक एनआरएल प्रबंधक एवं समस्त बैंकर्स उपस्थित थे।
खंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








