इटारसी। यहां से करीब 17 किलोमीटर दूर सतपुड़ा के जंगल में बसे तिलक सिंदूर के पास ग्राम खटामा में बीती रात मुंह बांधकर आए तीन लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों के अनुसार रात को तीन लोग मुंह बांधकर आए थे। तीन में से एक युवक घर में घुसता था और दो बाहर देखरेख करते थे। चोरों ने गांव के घरों से एक एमआई मोबाइल कीमत 7500 हजार रुपए, इंटेल 1500 रुपए मोबाइल और ट्रैक्टर रेडियो मशीन 1000 रुपए, एक गुल्लक में लगभग 1000 रुपए थे, जो ले गए हैं। घटना रात करीब 2:30 बजे की बतायी जा रही है। आदिवासी युवा विनोद बारीबा ने बताया कि गांव में एक गांव सुरक्षा समिति का गठन होना चाहिए जिससे कि कोई अनजान व्यक्ति घूमते हैं उन पर रोक लगायी जा सके। अनजान के आने से गांव के व्यक्ति डर जाते हैं उन लोगों से बोलने की कोशिश भी नहीं करते है क्योंकि हो सकता है कि उनके पास हथियार हों। पथरोटा थाना यहां से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर है, इसलिए जल्दी मदद की उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं। फिलहाल सूचना के बाद पथरोटा पुलिस मामले में जांच कर रही है।
[adrotate banner="7"]
खटामा गांव से नकाबपोश ले गए हजारों का माल

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









