इटारसी। शनिवार को खेतों में नरवाई जलाने के मामले में रैसलपुर, पांजराकलॉ और इटारसी के सात किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। शनिवार को रैसलपुर और इटारसी के बीच एक बड़े रकबे में नरवाई जलायी गयी थी जिससे इटारसी के आसमान पर कई घंटे काला धुंआ का गुबार रहा और आसपास खेतों की फसल पर खतरा मंडराता रहा।
राजस्व विभाग ने नरवाई जलाने के आरोपी सात किसान पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 के अंतर्गत इटारसी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पटवारी हितेष पटेल ने बताया कि मामले में कुलदीप कुर्मी, हेमंत साहू, अरविंद साहू, प्रेमराज कुर्मी रैसलपुर, स्वरूप कुर्मी और नर्मदा प्रसाद कुर्मी पांजराकलॉ तथा दुलारे प्रसाद साहू इटारसी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। र
[adrotate banner="7"]
खबर अपडेट : नरवाई जलाने वाले सात किसानों पर एफआईआर


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









