इटारसी। पुलिस ने मंगलवार की रात ग्वालबाबा के पास शरीफ के घर के सामने हुई दिलशाद उर्फ इस्सू पिता शहीद कुरैशी 20 वर्ष की हत्या के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके आज कोर्ट में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार मृतक इस्सू एवं आरोपी बाबू के बीच घटना दिनांक को रात 8 बजे आपस में झगड़ा हुआ था। इसी तात्कालिक कारण के परिणामस्वरूप आरोपियों ने रात दस बजे इस्सू उर्फ दिलशाद की लाठी एवं धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामले में सभी आरोपी मोहम्मद रजा उर्फ बाबू पिता हसन शाह 20 वर्ष, ईदुल पिता गुंटू शाह 20, अनीस पिता मंटू शाह 26, शराफत उर्फ बाबा पिता गुंटू शाह 23, जावेद उर्फ पी पिता रसूल शाह 27 वर्ष, सभी निवासी फकीर मोहल्ला को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया। सभी आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 23 131/19 धारा 352, 294, 34 ताहि का पंजीबद्ध किया। आरोपियों की गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी विक्रम रजक के साथ उपनिरीक्षक अनूप बघेल, रिपुदमन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक एचके शुक्ला, आरक्षक हेमंत तिवारी, भागवेन्द्र, राजेश पवार, आशीष शर्मा की मुख्य भूमिका रही।
[adrotate banner="7"]
खबर अपडेट : लाठी व धारदार हथियार से मारा था दिलशाद को

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









