इटारसी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को नगर के खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जिसमें शिकायत के आधार पर धीमा राम साहू नरेश कुमार साहू नरेश किराना स्टोर आजाद चौक इटारसी पर निरीक्षण कार्रवाई की गई।
निरीक्षण कार्रवाई के दौरान मैदा का नमूना जांच हेतु लिया। वहीं राज प्रोविजन स्टोर न्यू बस स्टैंड इटारसी पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज प्रोविजन बस स्टैंड पर खाद लाइसेंस नवीनीकृत होना नहीं पाया गया एवं रोस्टेड पीनट्स का नमूना जांच लिया गया। इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक एवं लीना नायक शामिल थी। फुल्की के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने की जांच
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








