इटारसी। कृषि विद्यालय पवारखेड़ा में कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत एथेलेटिक्स खिलाड़ी एवं 800 मीटर रेस के राज्य स्तर विजेता मोहम्मद फैज ने इटारसी के मुस्लिमों से अनुरोध किया है कि ईद के त्यौहार को शालीनता पूर्वक मनाएं। जिस तरह राम जन्मोत्सव एवं हनुमान जयंती मनाई गई है। अपने-अपने घरों में रहे सोशल डिस्टेंस का पालन करें। जकात और फितरा वितरित करें। नए कपड़े ना खरीदें और गरीबों की मदद करें। मोहम्मद फैज इटारसी के समाजवादी नेता पीपल मोहल्ला निवासी मोहम्मद जफर भाई के पोते हैं एवं उनके सुपुत्र जाने-माने गीतकार हयात के बेटे हैं। 12 वीं कक्षा में पढऩे वाले फेज ने मुसलमानों के लिए ईद का जो संदेश दिया है, ऐसा लगता है यह किसी बुजुर्ग का संदेश है।
खिलाड़ी फैज़ ने कहा ईद घर में रहकर मनायें


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









