गांधी स्तंभ के लिए भूमिपूजन, प्रतिमा हेतु राशि देने की घोषणा

गांधी स्तंभ के लिए भूमिपूजन, प्रतिमा हेतु राशि देने की घोषणा

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज गांधी स्तंभ का भूमिपूजन और छात्राओं को ड्रायविंग लायसेंस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। गांधी स्तंभ पर स्थापना के लिए गांधी प्रतिमा की राशि सूरजगंज निवासी ओमप्रकाश उपाध्याय के परिवार ने देने की घोषणा की है। हालांकि मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार इसमें जनभागीदारी मद से व्यय होना है।
आज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राजकुमार केलू उपाध्याय ने गांधी स्तंभ निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उनके पिता ओमप्रकाश उपाध्याय, भाई अमोल उपाध्याय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर और कालेज के प्रोफेसर्स, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उपाध्याय परिवार की ओर से कालेज प्राचार्य आरके तिवारी को एक पत्र सौंपा गया जिसमें कहा है कि एमजीएम कालेज में गांधी स्तंभ पर स्थापित की जाने वाली गांधी प्रतिमा हम अपने परिवार द्वारा स्वर्गीय विमलादेवी उपाध्याय की स्मृति में प्रदान करना चाहते हैं। जो राशि इसमें जनभागीदारी मद से व्यय की जानी थी, उसे कालेज के छात्र-छात्राओं की अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार में उपयोग किया जाए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!