---Advertisement---

गार्डन संचालक ने की आत्महत्या, पांच पर अपराध दर्ज

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

होशंगाबाद। जिला मुख्यालय पर सूदखारों की प्रताडऩा से परेशान एक गार्डन संचालक की आत्महत्या के बाद उसके परिजन और अन्य लोग ने आरोपियों पर प्रकरण पंजीबद्ध करने की मांग लेकर न सिर्फ थाने में पहुंचे बल्कि उन्होंने सतरस्ते पर शव रखकर प्रदर्शन किया और रास्ता बंद कर दिया। चक्काजाम के बाद पुलिस ने मामले में कांग्रेस नेता सहित पांच लोगों पर अपराध दर्ज किया। इसके बाद ही मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
होशंगाबाद स्थित श्रीकुंज मैरिज गार्डन संचालक राजेन्द्र सराठे ने अपने ही दफ्तर में फांसी लगा ली थी। उन्होंने आत्महत्या से पूर्व एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें प्रताडि़त करने वालों के नाम दर्ज हैं। पुलिस ने यह सुसाइड नोट और अन्य दस्तावेज राजेन्द्र सराठे के आफिस से बरामद किये हैं। बताया जाता है कि राजेन्द्र सराठे और आरोपियों के मध्य करीब सवा करोड़ के लेनदेन का मामला था। मामले में कांग्रेस नेता विकल्प डेरिया सहित मुकेश अग्निहोत्री, कीर्ति मिश्रा, राजीव दुबे, दीपक परसाई को आरोपी बनाया गया है।
बता दें कि शनिवार की शाम को भोपाल रोड स्थित श्रीकुंज मैरिज गार्डन संचालक राजेंद्र सराठे ने गार्डन स्थित अपने दफ्तर में फांसी लगा ली थी। पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है उसमें आत्महत्या का कारण दर्ज है। बताया जाता है कि आत्महत्या से पहले उसके पास लगातार धमकी भरे फोन आ रहे थे, जिससे वह परेशान था। परिजनों ने शव को सतरस्ता पर रखकर प्रदर्शन और चक्काजाम किया। एसडीओपी मोहन सारवान ने मौके पर पहुंचकर नाम उजागर कर एफआईआर का भरोसा दिया। इसके बाद चक्काजाम खत्म कर अंतिम संस्कार किया।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.