इटारसी। नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित छटवी आल इंडिया दौलतराम वर्मा मेमोरियल आमंत्रण इंटर स्कूल हॉकी टूर्नामेंट में उपविजेता बनकर लौटी टीम को मिली ट्रॉफी आज जिला हॉकी संघ ने गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा को भेंट कर दी है। आज दोपहर गुरुद्वारा में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सुरेश दुबे, कोच कन्हैया गुरयानी और गुरुनानक पब्लिक स्कूल समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह अरोरा का सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में हुई इस प्रतियोगिता में जिला हॉकी संघ ने गुरुनानक पब्लिक स्कूल के नाम से टीम भेजी थी, जिसमें टीम उपविजेता बनकर लौटी थी। आज दोपहर इस उपलब्धि के लिए गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा प्रबंधन कमेटी के प्रधान जसबीर सिंघ छाबड़ा ने श्री दुबे, श्री गुरयानी और श्री अरोरा का सम्मान किया। टीम की ओर से श्री दुबे ने समिति को उपविजेता ट्राफी भेंट की। इस अवसर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एससी लाल, राजेन्द्र सिंह तोमर, आरिफ खान, शफीक कुरैशी, साजिद मलिक, अरविंद बस्तवार और विनोद दास भी मौजूद थे।
गुरुद्वारा कमेटी को सौंपी उपविजेता ट्राफी

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement














