इटारसी। भीषण गर्मी के दौर में बाजार आने वालों को प्यास लगने पर पानी के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए श्री गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा जयस्तंभ चौक पर ठंडे पानी की व्यवस्था करेगी। गरीबों को भोजन का इंतजाम कर रही गुरुसिंघ सभा अब शीतल जल भी उपलब्ध करायेगी।
श्री गुरुसिंघ सभा के प्रमुख जसबीर सिंघ छाबड़ा ने बताया कि शनिवार 30 मई से जयस्तंभ चौक पर ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी। यह सेवा कार्य प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर तक चलेगा। दोपहर में बाजार आने वाले ग्राहकों को पानी के लिए यहां-वहां न भटकना पड़े, इस उद्देश्य से यह व्यवस्था की जा रही है।
गुरुसिंघ सभा करेगी ठंडे पानी की व्यवस्था


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








