---Advertisement---

गुरु पूर्णिमा विशेष : गुरु आज्ञा से चुकाई मां नर्मदा की उधारी

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

होशंगाबाद। पुण्य सलिला मां नर्मदा की पावन नगरी आदिकाल से संत महात्माओं की साधना स्थली और लीलाओं का केंद्र रही है। अलग-अलग समय में संत विभूतियों के पावन चरण स्पर्श से यह नगरी धन्य होती रही है। इन्हीं में एक सिद्ध संत विभूति श्री धूनी वाले दादा हो गए, जिनकी धूनी सिद्ध आश्रम बीटीआई रोड स्थित गटरू बाबू के बगीचे में आज भी स्थित है। दादा जी महाराज खंडवा में समाधि के पूर्व करीब डेढ़ साल होशंगाबाद में रहे। दादा अलौकिक शक्ति संपन्न थे। आश्रम में दुखी, परेशान लोगों का मेला लगा रहता था। दादा की कृपा से लोगों के कष्ट दूर होते थे। ऐसी ही एक गुरु पूर्णिमा का पावन दिन, सुबह से दादा जी दरबार में पूजा पाठ हवन चल रहा था। मुझे गौ-लोकवासी सिद्ध  ज्योतिष आचार्य सेंगर जी ने बताया था, विशाल हवन की लौ चार किलो मीटर दूर भी दिखाई देती थी, भजन कीर्तन जारी थे। भक्तजनों, आहुति देर रहे लोगों के बीच कानाफूसी होने लगी, हवन के लिए घी ख़त्म हो गया, हवन पूर्ण कैसे होगा? दूर आसन पर विराजे अन्तर्यामी दादाजी को बिना किसी के बताए यह बात पता लग गई। वे दूर से ही बाबू जी को आवाज देकर बोले मोड़ा घी ख़त्म हो गया है, जा मंगलवारा घाट से नर्मदा जल ले पांच पीपा और डाल दे धूनी में। मनो कल जा उधारी चुका देना। बाबूजी सेवकों को लेकर गए, पांच पीपे जल लाए और जैसे ही नर्मदा जल यज्ञ वेदी में डाला घी बन गया। नर्मदे हर दादा जी सरकार की जय उद्घोष से आकाश गूंज उठा। दूसरे दिन इटारसी और आसपास के गांव से पांच पीपे घी एकत्र कर नर्मदा जी में डाल कर उधारी चुकता की गई। धूनी वाले दादा जी दरबार में आज भक्तजन श्रद्धा भाव से आ ते रहते हैं। बाबूजी के पुत्र, उनके परिजन निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। जय श्री दादा जी की।
Pankaj Pateriya

पंकज पटेरिया वरिष्ठ कवि पत्रकार
संपादक शब्द ध्वज
989&90 &00& ,9407505691

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

2 thoughts on “गुरु पूर्णिमा विशेष : गुरु आज्ञा से चुकाई मां नर्मदा की उधारी”

  1. छोटे दादा जी इसी कुटी में कई महीनों रहा करते थे तब होशंगाबाद जिला सत्र न्यायालय में उनके विरुद्ध एक मामला चल रहा था जिसे जीतने के बाद वे लौटे।

    Reply

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.