इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की छात्रा गुलक्शा बी ने सत्र 2016-17 एमए समाजशास्त्र में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की मैरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता पर प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्राचार्य ने विभागाध्यक्ष मीनाक्षी कोरी एवं कामधेनु पटोदिया के प्रयास की सराहना की। छात्रा को डॉ. व्हीके राणा, डॉ. श्रीराम निवारिया, डॉ. आरएस मेहरा, आनंद कुमार पारोचे, हरप्रीत रंधावा, मंजरी अवस्थी, डॉ. संजय आर्य एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई दी।
गुलक्शा विवि की मैरिट सूची में

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









