---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

गुस्से में पिता ने की पुत्री की हत्या

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। अनुविभाग इटारसी के थाना तवानगर अंतर्गत ग्राम सिलारी में एक 15 साल की लड़की हत्या उसके ही पिता ने गुस्से में करी दी है।
बताया जाता है कि पिता महेश पथोरिया ने लड़की के पेट में गुस्से में जोरदार घूंसा मार दिया जिससे लड़की की जान चली गई। पुलिस के अनुसार पति और पत्नी में झगड़ा हो रहा था और उनकी बेटी ने बीच बचाव का प्रयास किया तो पिता ने गुस्से में उसके पेट में मुक्का मार दिया। इटारसी पुलिस ने शून्य पर लड़की का पिता महेश के खिलाफ 302 का मामला दर्ज किया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है।
जानकारी अनुसार ग्राम सिलारी में महेश पिता बाबूलाल पथोरिया 53, ने अपनी ही पुत्री के पेट में जोरदार घूसा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।
दरअसल महेश शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था और उसका उसकी पत्नी रूमाबाई से विवाद हो गया। विवाद देर रात तक चला तो करीब 12 बजे उसने पत्नी से मारपीट शुरु कर दी। महेश ने पत्नी को नीचे गिरा दिया और मारने लगा तो उसकी पुत्री छाया अपनी मां को बचाने उसके पेट पर लेट गयी, इस बीच जोरदार मुक्का उसके पेट में लगा। उसका पिता यहां भी नहीं रुका और मारपीट करता रहा। जब पुत्री बेहोश हो गयी तो उसे उपचार के लिए यहां डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल लेकर आए लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद आज सुबह एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तवानगर पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर पिता महेश के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.