इटारसी। प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन आज इटारसी आए। उन्होंने यहां ओवरब्रिज के नीचे स्थित हनुमानधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री हनुमान, रामदरबार सहित सभी मंदिरों में पूजा करके गर्भगृह की परिक्रमा की। मंदिर के पुजारी नरेन्द्र तिवारी ने गृहमंत्री से पूजा संपन्न करायी। पूजा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी कर मीडिया से चर्चा भी की।
प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री बाला बच्चन ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की भाजपा से अधिक सीटें आने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमने विधानसभा चुनावों में जनता से जो वादा किया था, उनको निभा भी रहे हैं, इसलिए जनता हमारे साथ है और हम प्रदेश की 29 में से 20 सीटें जीतने का दावा किया। गृहमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा विकास का मॉडल पूरे प्रदेश में लागू किया है। घोषित और अघोषित बिजली कटौती से कांग्रेस को कुछ नुकसान होगा, इस सवाल पर गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि इस पर हम जल्द रोक लगाएंगे। प्रदेश में पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की योजना पर अमल नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी योजना को धरातल पर लाने में समय लगता है।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष लखन बैस, कांग्रेस नेता पाली भाटिया, पंकज राठौर, पवन बोहरा, अजय मिश्रा, अर्जुन सिंह ठाकुर, गोल्डी बैस, हैप्पी भाटिया, सुरेश मालवीय, राजेन्द्र जोशी, सुनील बतरा, किशोर यादव, मनोज सारन, राजेश चौरे, जितेन्द्र ओझा आदि मौजूद थे।
गृहमंत्री का दावा, मप्र में 20 सीट जीतेगी कांग्रेस

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









