इटारसी। साईं गौ सेवा उपचार केन्द्र के गौ सेवक लखन कश्यप को प्रथम डागर नामक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। घटना मंगलवार को सुबह 10:30 बजे की है। लखन कश्यप ने उसके साथ हुई इस घटना की शिकायत पुलिस को की है।
लखन ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह साईं गौ सेवा उपचार केन्द्र का संचालन करता है। कुछ माह पूर्व प्रथम डागर ने उस पर हमला किया था जिसकी शिकायत उसने पुलिस को की थी। वही आरोपी आज उसके पास आया और जान से मारने की धमकी देकर गया है। लखन ने कहा कि वह हमेशा उसे घूरता है, इससे वह सही तरीके से गायों का उपचार नहीं कर पा रहा है और स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है क्योंकि वह लड़का उस पर कभी भी हमला कर सकता है। लखन ने कहा कि इस समस्या का कोई हल निकाला जाए ताकि वह निश्चिंत होकर गौ सेवा कर सके।
गौसेवक को जान से मारने की धमकी


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








