इटारसी। केसला पुलिस ने गांव के गोंडी मोहल्ला से बीती रात करीब साढ़े दस बजे एक महिला को गिरफ्तार करके उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरस्वती बाई बेवा दुर्गा प्रसाद बरखड़े 50 वर्ष निवासी गोंडी मोहल्ला से कच्ची शराब जब्त की है। इसी तरह यादव ढाबा सहेली के पास से दशरथ उईके पिता मोहनलाल 57 वर्ष निवासी नीमपानी थाना शाहपुर बैतूल को गिरफ्तार करके उसके पास से दस नग देसी प्लेन मदिरा, पांच पाव अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत 1450 रुपए बतायी जा रही है। इसके अलावा ग्राम कोटलाखेड़ी में रामविलास पिता बारेलाल उईके 28 वर्ष को गिरफ्तार करके उसके पास से 990 रुपए कीमत के 18 नग देसी प्लेन के पाव जब्त किए।
ग्रामीण अंचलों से पुलिस ने की अवैध शराब जब्त

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









