---Advertisement---

ग्राम गजपुर के पास खेतों में खड़ी 11 एकड़ से अधिक की गेहूं की फसल जलकर राख

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। समीपस्थ ग्राम गजपुर और बेलवाड़ा के बीच बड़ी नहर के पास खड़ी फसल में लगी आग में लगभग 11 एकड़ की फसल जल कर राख हो गयी। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बिजली के खंभे से शॉर्ट सर्किट से लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गयी है।

खेतों में आगजनी की सूचना पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गये थे। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर किसानों की फसल का आंकलन किया। माना जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में करीब 11 एकड़ की फसल जलकर राख हुई है।

इन किसानों की फसल जली

पटवारी संतोष परते के अनुसार गजपुर क्षेत्र में धनराज पिता भोजराज, विश्राम सिंह, दुलारे प्रसाद, सुरेश, उमोद, जगदीश, सुपयार सिंह और दिलीप की फसलें जली हैं। इधर सुंदरम ढाबे के पीछे स्थित एक खेत में भी आगजनी की घटना में फसल जलने की खबर है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.