इटारसी। पथरोटा थाना अंतर्गत ग्राम नयागांव में दो पक्षों में विवाद के बाद दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट, तोडफ़ोड़ और जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज हुई है। गांध के ही एक अधेड़ ने उसके घर में घुसकर तीन लोगों पर मारपीट और घर में तोडफ़ोड़ कर जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज करायी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी हरिसिंह पिता छन्नू सिंह यादव 45 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि गांव के खुमान यादव, मनिया उर्फ ईश्वर यादव और प्रीतम यादव ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और घर का सामान तोड़ दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इसी तरह से दूसरे पक्ष से ईश्वर दास पिता किशन यादव 25 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि छोटू यादव, शेर सिंह यादव और हरिसिंह यादव ने ने गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है।
पथरोटा थाना अंतर्गत ही ग्राम नई बस्ती नागपुर कला में दो लोगों ने एक के साथ गालियां देकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस के अनुसार शिवराम पिता हल्के अहिरवार ने शिकायत दर्ज करायी हैकि यश कुमार अहिरवार और माया अहिरवार ने उसे गालियां दीं और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है।
घर में घुसकर तोडफ़ोड़, मारपीट कर धमकाया

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









