इटारसी। करीब छह वर्ष पुराने घर में घुसकर पैसे मांगने और मारपीट के एक मामले में दो आरोपियों को कोर्ट ने एक-एक वर्ष की सजा और अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला 2011 का है।
सहायक जिला अभियोजन अधिकारी रविन्द्र अतुलकर ने बताया कि 15 अक्टूबर 11 को फरियादी गौरव बाथम ने शिकायत दर्ज करायी थी कि आरोपी सतवीर सिंह पिता विजेन्द्र सिंह भदौरिया और आलोक पिता नागेश प्रसाद यादव ने उसके छोटे भाई शुभम बाथम से मारपीट की। दूसरे दिन आरोपी शुभम को बाइक पर बिठाकर फरियादी के घर लाए और शुभम से आवाज लगवाकर दरवाजा खुलवाया और रात 11 बजे घर में जबरदस्ती घुसकर मारपीट की और एक हजार रुपए की मांग की। आरोपी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
मामले में जेएमएफसी श्रीमती मीनल श्रीवास्तव की कोर्ट ने माना कि जिस प्रकार आरोपियों ने एकराय होकर फरियादी के घर आकर मारपीट की उसे देखते हुए उनको दंड मिलना चाहिए ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। अत: कोर्ट ने एक-एक वर्ष का कारावास तथा पांच-पांच सौ रुपए का अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारवास भोगना होगा।
घर में घुसकर मारपीट और पैसे मांगने पर एक-एक वर्ष सजा

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








