चांद दिखा, बुधवार को मनायी जाएगी ईद
इटारसी। रमजान के एक माह अल्लाह की इबादत के बाद मंगलवार को चांद दिख गया है और बुधवार को इस्लाम धर्म को मानने वाले ईद-उद-फित्र का त्यौहार मनाएंगे। मुस्लिम धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार 5 जून को मनाया जाएगा। ईद की नमाज ईदगाह नाला मोहल्ला से की जाएगी। त्यौहार को लेकर बाजार भी गुलजार हैं।
माहे रमजान शरीफ में अल्लाह की खास इबादत के 30 दिन बाद यानी रमजान माह के आखिरी दिन में मनाया जाता है। ईद-उल-फित्र का त्यौहार जो इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा और खास त्योहार माना जाता है। यह खुशियों का त्योहार होता है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। इसमें प्रत्येक मुस्लिम घरों में मीठी सेवईयां बनती हैं। इसके अलावा और अनेक मीठे पकवान बनते हैं। इसलिए आज शहर इटारसी के बाजार में मीठी सेवईयों की जमकर खरीदी की। वर्तमान में समय बदला और सेवईयों की जगह फैनी ने ले ली है। अत: बाजार में फेनी ही नजर आयी। मीठी ईद की पहली नमाज नाला मोहल्ला स्थित ईदगाह में होगी जो कबिस्तान से लगी है। यहां सुबह से शहरभर के हजारों नमाजी एकत्र होकर नमाज अता करेंगे।