इटारसी। हिन्दू जागरण मंच ने बाजार में बिक रहे चाइनीज उत्पादों पर रोक लगाने के लिए सोमवार को तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।
मंच के सदस्यों ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकियों का समर्थन चीन कर रहा है और हमारे यहां चीन निर्मित पिचकारी, रंग-गुलाल आदि सामान बिक रहे हैं। इसके विरोध में तहसीलदार तृप्ति पटेरिया को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रमोद पुरविया, नगर अध्यक्ष ज्ञानेश ताम्रकार, मीडिया प्रभारी सृजनराज चौरसिया, शुभम राजपाल, साहित कपूर रोहित कुंठेले, दीपक मेहरा, राहुल मेहरा आदि उपस्थित थे।
चाइनीज उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने ज्ञापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








